शॉर्टकट सिंक करें
यदि आपने अपने Apple ID के साथ साइन इन किया है, तो आप अपने शॉर्टकट का संग्रह अपने सभी iOS डिवाइस पर अप-टू-डेट रख सकते हैं। जब आप अपने किसी एक डिवाइस में शॉर्टकट जोड़ते हैं, बदलते हैं या हटाते हैं, तो iCloud सुनिश्चित करता है कि अपके सभी डिवाइसेज पर ऑटोमैटिकली परिवर्तन हो जाए।
आपके शॉर्टकट के क्रम भी आपके सभी iOS डिवाइस में अपडेट हो जाते हैं।
iCloud सिंक चालू करें
अपने iOS डिवाइस पर सेटिंग्ज़ > शॉर्टकट पर जाएँ।
निम्न में से कोई एक या दोनों करें :
iCloud सिंक चालू करें : डिवाइस के बीच अपने शॉर्टकट सिंक करें।
सिंक शॉर्टकट क्रम चालू करें : डिवाइस के बीच अपने शॉर्टकट का क्रम सिंक करें।