प्रस्तावित शॉर्टकट का उपयोग करें
Siri आपके iOS ऐप उपयोग, तृतीय पक्ष ऐप की ओर से मिली जानकारी, ब्राउज़र हिस्ट्री, ईमेल, मैसेज और संपर्क सूचना के आधार पर शॉर्टकट का सुझाव देता है। Siri शॉर्टकट ऐप में तैयार शॉर्टकट की भी सलाह देता है।
स्थान, दिन का समय और गति (जैसे की चलना, दौड़ना या ड्राइव करना) प्रकार जैसे सिग्नल का उपयोग करके, Siri समझता है कि कब प्रासंगिक शॉर्टकट का सुझाव दिया जाए।
होम स्क्रीन या लॉक स्क्रीन या सेटिंग्ज़ पर सुझाए गए शॉर्टकट का उपयोग करने के लिए आपको शॉर्टकट ऐप इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं है। शॉर्टकट ऐप की आवश्यकता केवल कई ऐप्स के कई चरणों के साथ कस्टम शॉर्टकट बनाने के लिए होती है।
नुस्ख़ा : आप दूसरे ऐप्स द्वारा प्रस्ताविक शॉर्टकट को अपने कस्टम शॉर्टकट में क्रिया के रूप में जोड़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, शॉर्टकट में क्रिया सूची को नेविगेट करें देखें।
सुझाया गया शॉर्टकट चलाएँ
अपने iOS डिवाइस पर, निम्न में से एक कार्य करें :
iOS होम स्क्रीन से : खोज दिखाने लिए मध्य भाग से नीच स्वाइप करें, फिर शॉर्टकट पर टैप करें।
iOS लॉक स्क्रीन से : किसी शॉर्टकट पर टैप करें।
निम्न में से एक करें :
“Do” पर टैप करें, फिर अतिरिक्त ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
शॉर्टकट ऐप खोलने के लिए शॉर्टकट पर टैप करें, फिर शॉर्टकट चलाने के लिए पर टैप करें।
शॉर्टकट को निरस्त करने के लिए पर टैप करें।
सुझाए गए शॉर्टकट को दूसरे ऐप में चलाएँ
ऐप द्वारा “Siri में जोड़ें” बटन दिखाकर Siri शॉर्टकट जोड़ने का सुझाव दिया जा सकता है। इन सुझावों को चलाने के लिए शॉर्टकट ऐप की आवश्यकता नहीं होती है।
नोट : यदि आपने हाल ही में अपने iPhone or iPad का उपयोग करना शुरू किया है या हाल में या अक्सर आपने कार्य नहीं किया है तो हो सकता है कि आपको कोई सुझाव न दिखाई दे।
Siri में जोड़ें पर टैप करें
ऐप द्वारा कार्य का विवरण दिखाया जाता है।
पर टैप करें फिर वह वाक्यांश बोलें जिसका उपयोग आप शॉर्टकट चलाने के लिए किया जाता है।
रिकॉर्डिंग रुक जाता है जब आप बोलना बंद कर देते हैं। वाक्यांश बदलने के लिए वाक्यांश फिर से रिकॉर्ड करें पर टैप करें।
पूर्ण पर टैप करें।
शॉर्टकट का उपयोग करने के लिए Siri को जोड़ें फिर उसका वाक्यांश बोलें।
Siri से बात करने पर अधिक जानकारी के लिए, iPhone यूज़र गाइड में Ask Siri on iPhone देखें।
नुस्ख़ा : आप अन्य ऐप द्वारा सुझाए गए शॉर्टकट iOS होम स्क्रीन या iOS लॉक स्क्रीन से चला सकते हैं।
सेटिंग्ज़ में Siri से शॉर्टकट जोड़ें
प्रस्तावित शॉर्टकट iOS सेटिंग्ज़ में भी सूचीबद्ध होते हैं। यहाँ से आप शॉर्टकट Siri में जोड़ सकते हैं और फिर अपनी आवाज से इसे रन कर सकते हैं।
अपने iOS डिवाइस पर, सेटिंग्ज़ > Siri और खोज पर जाएँ।
शॉर्टकट कैंडिडेट की एक सूची दिखाई देती है।
माय शॉर्टकट टैप करके ऐसे शॉर्टकट देखें जिन्हें अपने पहले ही Siri में जोड़ रखा है।
निम्न में से एक करें :
सुझाया गया शॉर्टकट पर टैप करें।
अतिरिक्त शॉर्टकट सुझावों को देखने के लिए सभी शॉर्टकट पर टैप करें (कैटगरी अनुसार सूचीबद्ध), फिर किसी शॉर्टकट पर टैप करें।
Add to Siri स्क्रीन में, पर टैप करें, फिर उस वाक्यांश को बोलें जो आप शॉर्टकट चलाने के लिए उपयोग करना चाहते हैं।
रिकॉर्डिंग रुक जाता है जब आप बोलना बंद कर देते हैं।
वाक्यांश को फिर से रिकॉर्ड करने के लिए वाक्यांश को फिर रिकॉर्ड करें पर टैप करें या सेटिंग्ज़ पर लौटने के लिए पूर्ण पर टैप करें।
अब आप Siri को आवाज लगाकर और फिर शॉर्टकट वाक्यांश बोलकर शॉर्टकट रन कर सकते हैं। Siri से बात करने पर अधिक जानकारी के लिए, iPhone यूज़र गाइड में Ask Siri on iPhone देखें।
Siri शॉर्टकट ऐप में क्रिया की भी सलाह देता है। ये प्रस्ताव क्रिया सूची में प्रदर्शित होते हैं जब आप शॉर्टकट बनाते हैं। अधिक जानकारी के लिए, Siri द्वारा प्रस्तावित क्रिया देखें देखें।