iPhone पर सुरक्षा जाँच आपको सुरक्षित रखने के लिए कैसे काम करती है
यदि आपकी व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में है, तो आप iPhone पर सुरक्षा जाँच का उपयोग अपनी जानकारी को तुरंत शेयर करना बंद करने के लिए या अलग-अलग लोगों और ऐप्स के साथ शेयरिंग की समीक्षा करने और अपडेट करने के लिए कर सकते हैं।
यदि आपको जानकारी की शेयरिंग तुरंत रोकनी पड़ती है, तो मैं सुरक्षा जाँच में आपातकालीन रीसेट का उपयोग कैसे करूँ? देखें।
यदि आपको जानकारी की समीक्षा करनी पड़ती है या विशिष्ट लोगों या ऐप्स के साथ जानकारी की शेयरिंग रोकनी पड़ती है, तो मैं सुरक्षा जाँच में शेयरिंग और ऐक्सेस प्रबंधित करें कैसे उपयोग करूँ? देखें
सुरक्षा जाँच से क्या होता है?
आप सुरक्षा जाँच का उपयोग यह देखने के लिए कर सकते हैं कि आप किसके साथ जानकारी शेयर कर रहे हैं, अपने iPhone पर संदेश और FaceTime सीमित कर सकते हैं, ऐप्स के लिए सिस्टम गोपनीयता अनुमतियाँ रीसेट कर सकते हैं, अपना पासकोड बदल सकते हैं, अपना Apple ID पासवर्ड आदि बदल सकते हैं।
यदि आप सुरक्षा जाँच का उपयोग करने के बाद किसी के साध शेयरिंग रीस्टार्ट करना चाहते हैं, तो केवल वह ऐप या सेवा खोलें जिससे आप जानकारी शेयर करना चाहते हैं और वह कॉन्टेंट फिर से शेयर करें।
अगर आपकी “चोरी हुए डिवाइस की सुरक्षा" चालू है, तो सुरक्षा जाँच कुछ अलग तरीक़े से काम कर सकती है। “चोरी हुए डिवाइस की सुरक्षा” के बारे में अधिक जानने के लिए, Apple सहायता आलेख “iPhone के लिए चोरी हुए डिवाइस की सुरक्षा” का परिचय।
नोट : यदि आपके iPhone में स्क्रीन टाइम प्रतिबंध चालू हैं या इसमें मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (MDM) प्रोफ़ाइल इंस्टॉल की गई है, तो आप सुरक्षा जाँच का उपयोग कर सकते हैं लेकिन हो सकता है कि कुछ विकल्प उपलब्ध न हो।
सुरक्षा जाँच का उपयोग कहाँ करना है?
सुरक्षा जाँच केवल iOS 16 या बाद के संस्करण पर चलने वाले iPhone पर उपलब्ध है। सुरक्षा जाँच का उपयोग करने के लिए आपके पास Apple ID होनी चाहिए जो टू-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करती हो। आपको अपने iPhone पर सेटिंग्ज़ > [अपना नाम] में भी साइन इन करना होगा। (अपने डिवाइस पर इंस्टॉल किए गए सॉफ़्टवेयर संस्करण को खोजने के लिए, सेटिंग > सामान्य पर जाएँ, फिर परिचय पर टैप करें।)
सुरक्षा जाँच ऐक्सेस करने के लिए सेटिंग्ज़ > गोपनीयता और सुरक्षा > सुरक्षा जाँच पर जाएँ।
नोट : यदि आपके पास सुरक्षा जाँच का ऐक्सेस नहीं है या आपको फ़ीचर का उपयोग करने में परेशानी हो रही है, तो आप अपनी शेयरिंग सेटिंग्ज़ और अपने डिवाइस और खाते का ऐक्सेस मैनुअली ऐडजस्ट कर सकते हैं। अपने iPhone या iPad कॉन्टेंट की शेयरिंग कैसे रोकें देखें।
कौन-से Apple ऐप्स सुरक्षा जाँच का उपयोग करने वाले लोगों के साथ जानकारी शेयर करना रोकते हैं?
सुरक्षा जाँच द्वारा निम्नलिखित Apple ऐप्स से दूसरे लोगों के साथ जानकारी शेयर करना बंद किया जा सकता है :
ऐप | जानकारी |
---|---|
“शेयर की गई” तस्वीर (शेयर की गई लाइब्रेरी और शेयर किए गए ऐल्बम सहित) | |
ऐक्टिविटी | |
घर | |
चेक इन | |
शेयर किए गए कैलेंडर | |
शेयर किए गए नक़्शे का ETA | |
शेयर किए गए नोट्स | |
शेयर किए गए पासवर्ड | |
सेहत | |
Find My का उपयोग करके शेयर किया गया स्थान | |
Find My में शेयर किए गए आइटम |
सुरक्षा जाँच का उपयोग करके ऐप्स के साथ कौन-सी जानकारी शेयर किया जाना रोका जाता है?
सुरक्षा जाँच द्वारा आपके iPhone पर निम्नलिखित ऐप्स, नेटवर्क और फ़ीचर द्वारा एकत्रित किसी भी डेटा को सभी ऐप्स से हटा दिया जाता है :
Bluetooth® | |
कैलेंडर | |
कैमरा | |
संपर्क | |
फ़ाइल और फ़ोल्डर | |
सेहत | |
स्थानीय नेटवर्क | |
स्थान सेवा | |
मीडिया और Apple Music | |
माइक्रोफ़ोन | |
मोशन और फ़िटनेस | |
तस्वीर | |
रिमाइंडर | |
शोध | |
स्पीच रिकॉग्निशन |
सुरक्षा जाँच मेरी Apple ID के साथ कैसे काम करती है?
सुरक्षा जाँच का उपयोग आपकी Apple ID से संबंधित जानकारी को संशोधित करने के लिए किया जा सकता है। आप सुरक्षा जाँच का उपयोग कर सकते हैं :
आपके खाते में साइन इन किए गए डिवाइस की समीक्षा करने और हटाने के लिए
विश्वसनीय फ़ोन नंबर की समीक्षा करने और अपडेट करने के लिए
अपना Apple ID पासवर्ड बदलने के लिए
अपने आपातकालीन संपर्क अपडेट करने के लिए
अपना डिवाइस पासकोड और अपनी Face ID या Touch ID जानकारी अपडेट करने के लिए
नोट : अगर आपकी “चोरी हुए डिवाइस की सुरक्षा" चालू है, तो सुरक्षा जाँच कुछ अलग तरीक़े से काम कर सकती है। “चोरी हुए डिवाइस की सुरक्षा” के बारे में अधिक जानने के लिए, Apple सहायता आलेख “iPhone के लिए चोरी हुए डिवाइस की सुरक्षा” का परिचय।
आपातकालीन रीसेट क्या है?
सुरक्षा जाँच में आपातकालीन रीसेट नाम का विकल्प होता है। आप उपरोक्त सूचीबद्ध आइटम की शेयरिंग तत्काल रोकने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं, जिसमें सभी प्रकार की शेयरिंग शामिल होती है। आपातकालीन रीसेट आपको आपकी Apple ID से संबंधित सेटिंग्ज़ की समीक्षा करने और रीसेट करने की भी अनुमति देती है।
यदि आप आश्वस्त नहीं हैं कि आप क्या शेयर कर रहे हैं और किसके साथ शेयर कर रहे हैं, तो मैं शेयरिंग और ऐक्सेस को प्रबंधित करें का उपयोग कैसे करूँ देखें।