कैल्क्यूलेटर यूज़र गाइड
macOS Sonoma के लिए
आधारभूत, उन्नत या प्रोग्रामर परिकलन के लिए कैल्क्यूलेटर का उपयोग करें। अगर आपके Mac में Touch Bar है, तो आप आसानी से त्वरित परिकलन कर सकते हैं—और इसके लिए आपको अपने पॉइंटर को मूव करने की भी ज़रूरत नहीं है।
नुस्ख़ा : किसी की का फ़ंक्शन जानने के लिए उस पर पॉइंटर रखें ताकि आप उसका सहायता टैग देख सकें।
कैल्क्यूलेटर बदलें
अपने Mac पर कैल्क्यूलेटर ऐप में, दृश्य मेनू से निम्नांकित में से कोई एक चुनें :
सामान्य : सामान्य अंकगणितीय प्रचालन करें।
वैज्ञानिक: मेमोरी फ़ंक्शन का उपयोग करें और उन्नत परिकलन करें जिसमें भिन्न, घात, मूल, घातांक, लघुगणक, त्रिज्यामिती आदि शामिल हों।
प्रोग्रामर: बाइनरी, ऑक्टल, दशमलव या हेक्साडेसिमल परिकलन करें जिसमें बिटवाइज प्रचालन शामिल हों। आप ASCII और यूनीकोड वर्णों का भी उपयोग कर सकते हैं जिन्हें वर्तमान मान द्वारा दर्शाया जाता है।
नुस्ख़ा : आप Mac पर Spotlight में परिकलन भी कर सकते हैं और उन्हें डिक्टेट भी कर सकते हैं। Spotlight से खोजें देखें।
मान रूपांतरित करें
अपने Mac पर कैल्क्यूलेटर ऐप में, मूल मान दर्ज करें, मेनू बार में “रूपांतरित करें” चुनें, फिर कोई श्रेणी चुनें, उदाहरण के लिए, तापमान या मुद्रा।
नोट : सबसे हालिया मुद्रा रूपांतरण दर प्राप्त करने के लिए आपका इंटरनेट से कनेक्ट होना आवश्यक है।
पूर्णांकन परिणाम
अपने Mac पर कैल्क्यूलेटर ऐप में, “दृश्य” > “दशमलव स्थान” चुनें, फिर प्रदर्शित करने के लिए दशमलव स्थानों की संख्या चुनें। कैल्क्यूलेटर पूर्ण मान संग्रहित करता है और पूर्णांकित मान प्रदर्शित करता है। यदि प्रदर्शित मान आपके द्वारा निर्दिष्ट किए गए दशमलव स्थानों से कम मान दिखाता है, तो अप्रदर्शित दशमलव स्थान शून्य हैं।
रिवर्स पोलिश संकेतन (RPN) का उपयोग करके जटिल समीकरण दर्ज करें
अपने Mac पर कैल्क्यूलेटर ऐप में, दृश्य > RPN मोड चुनें।
कैल्क्यूलेटर के डिस्प्ले में स्टैक दिखाया जाता है, बराबर चिह्न की (=) “एंटर” की बन जाती है और स्टैक में संख्याएँ प्रबंधित करने के लिए चार कीज़ प्रदर्शित होती हैं।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
स्टैक के सबसे निचले दो नंबरों को स्वैप करें : एक्स्चेंज रजिस्टर की पर क्लिक करें।
हाल ही में दर्ज की गई संख्या स्टैक में ऊपर या नीचे मूव करें : “ऊपर रोल करें” की या “नीचे रोल करें” की पर क्लिक करें।
स्टैक में निचली संख्या हटाएँ : “ड्रॉप” की पर क्लिक करें।
दशमलव बिंदु दिखाएँ
यदि आपके परिणामों में दशमलव बिंदु शामिल नहीं हैं, तो हो सकता है कि वे उतने सटीक न हों जितना उन्हें होना चाहिए। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि प्रोग्रामर कैल्क्यूलेटर दशमलव बिंदु के बाद के सभी अंक काट देता है। (उदाहरण के लिए, यदि आप 99 / 10= दर्ज करते हैं, तो परिणाम 9 दिखाई देगा।) दशमलव स्थानों की संख्या को ग़लत सेट किया जा सकता है और कैल्क्यूलेटर परिणाम को पूर्णांक बनाता है। (उदाहरण के लिए, यदि दशमलव स्थान शून्य पर सेट हैं और आप 99 / 10= दर्ज करते हैं, तो परिणाम 10 दिखाई देगा।)
अधिक सटीक परिणामों के लिए अपने Mac पर कैल्क्यूलेटर ऐप में निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें :
दृश्य > मूल या दृश्य > वैज्ञानिक चुनें।
दृश्य > दशमलव स्थान (किसी भी कैल्क्यूलेटर में) चुनें।
अनपेक्षित परिणाम सुधारें
अपने Mac पर कैल्क्यूलेटर ऐप में, निम्नांकित में से कोई एक करें :
गणना दोहराएँ, यह ध्यान रखते हुए कि कैल्क्यूलेटर व्यंजकों का मूल्यांकन करने के लिए आधारभूत प्रचालनों का क्रम उपयोग करता है। उदाहरण के लिए गुणन प्रचालन योग और घटाव प्रचालनों से पहले पूर्ण किए जाते हैं।
यदि प्रोग्रामर कैल्क्यूलेटर अनपेक्षित फ़ॉर्मैट में संख्याएँ प्रदर्शित करता है, तो ऑक्टल, दशमलव या हेक्साडेसिमल फ़ॉर्मैट पर बदलें : कैल्क्यूलेटर के डिस्प्ले में क्रमश: 8, 10 या 16 की पर क्लिक करें। या सामान्य या वैज्ञानिक कैल्क्यूलेटर का उपयोग करें।
यदि आप निश्चित नहीं हैं कि आपने परिकलन सही ढंग से दर्ज किया है, तो दर्ज की गई जानकारी कि समीक्षा करने के लिए पेपर टेप (विंडो > पेपर टेप दिखाएँ चुनें) का उपयोग करें।
यदि आप अल्प विराम विभाजक प्रदर्शित करना पसंद करते हैं, तो बड़ी संख्याओं में अल्प विराम प्रदर्शित करने के लिए दृश्य > हज़ार का विभाजक चिह्न दिखाएँ।
कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करें
अपने Mac पर कैल्क्यूलेटर ऐप में आप कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करके कई कार्यों को तेज़ी से पूरा कर सकते हैं। नीचे दिए गए शॉर्टकट देखें, साथ-ही-साथ मेनू बार के कैलेंडर मेनू में भी शॉर्टकट देखें। ऐप के मेनू में, कीबोर्ड शॉर्टकट का संकेतों द्वारा प्रतिनिधित्व होता है।
आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कैल्क्यूलेटर के आधार पर शॉर्टकट अलग-अलग होते हैं।
सभी कैल्क्यूलेटर प्रकार
क्रिया | शॉर्टकट |
---|---|
साफ़ करें | Esc C की |
सभी साफ़ करें | ऑप्शन-Esc |
प्रदर्शित मान ऋणात्मक करें | ऑप्शन-ऋण का चिह्न (-) |
प्रतिशत | प्रतिशत चिह्न (%) |
भाग | फ़ॉरवर्ड स्लैश (/) |
गुणा करें | एस्टेरिक (*) |
घटाएँ | ऋण का चिह्न (-) |
जोड़ें | धन का चिह्न (+) |
बराबर | बराबर का चिह्न (=) |
हालिया दर्ज किया गया अंक या अक्षर हटाएँ | डिलीट की |
सामान्य कैल्क्यूलेटर दिखाएँ | कमांड-१ |
वैज्ञानिक कैल्क्यूलेटर दिखाएँ | कमांड-२ |
प्रोग्रामर कैल्क्यूलेटर दिखाएँ | कमांड-३ |
वैज्ञानिक कैल्क्यूलेटर
क्रिया | शॉर्टकट |
---|---|
प्रदर्शित मान को दर्ज किए जाने वाले अगले मान की घात से बढ़ाना | कैरट (^) |
प्रदर्शित मान का प्राकृतिक लघुगणक परिकलित करना | E की |
प्रदर्शित मान का भाज्य परिकलित करना | विस्मयादिबोधक बिंदु (!) |
घातांकीय संकेतन | शिफ़्ट-E |
RPN मोड
क्रिया | शॉर्टकट |
---|---|
RPN मोड को चालू या बंद करें | कमांड-R |
स्टैक में निचली दो संख्याएँ बदलना | कमांड-E |
हाल ही में दर्ज की गई संख्या स्टैक में ऊपर मूव करें | कमांड-ऊपर तीर |
हाल ही में दर्ज की गई संख्या स्टैक में नीचे मूव करें | कमांड-नीचे तीर |
स्टैक में निचली संख्या हटाना | कमांड-डिलीट |
अपने परिकलनों की चलित सूची दिखाने के लिए विंडो > पेपर टेप दिखाएँ चुनें।
समीकरण और ग्राफ़ वाले उन्नत परिकलन करने के लिए Grapher ऐप का उपयोग करें। Grapher यूज़र गाइड देखें।